चेन स्नैचिंग का आरोपी गिरफ्तार
रायसिंहनगर में चेन स्नैचिंग के मामले में पुलिस ने एक स्वर्णकार को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान हेड कांस्टेबल प्यारेलाल ने आरोपी राजेंद्र सिंह निवासी वार्ड नंबर 3 को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी स्वर्णकार है, जिसके कब्जे से पुलिस ने चोरी की गई सोने की चेन भी बरामद की है। इस मामले में पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
गौरतलब बैंक की ब्राह्मण सभा के पास बाइक सवार दो युवकों द्वारा चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया गया था।

No comments