भक्त प्रहलाद व ध्रुव प्रसंग का वाचन आज
श्रीगंगानगर के रामनगर स्थित श्री कृष्ण मंदिर के 47वें वार्षिकोत्सव पर आयोजित नौ दिवसीय कार्यक्रमों के अंतर्गत चल रही श्रीमद्भागवत कथा में आज शाम कथा व्यास पंडित ललित किशोर व्यास भक्त प्रहलाद व ध्रुव प्रसंग का वाचन करेंगे।
मन्दिर अध्यक्ष वेदप्रकाश कालड़ा ने बताया कि मन्दिर में रोजाना दोपहर 3.:15 से शाम 7 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। इससे पहले सोमवार को व्यास पीठ पर विराजमान कथा व्यास ने धुंधकारी व गोकर्ण प्रसंग का विस्तार पूर्वक वर्णन किया।

No comments