Breaking News

बालाजी के दर्शन कर लौट रही ट्रैक्टर ट्रॉली, घायल हुए 20 से ज्यादा श्रद्धालु

झालावाड़ में कामखेड़ा बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली सोमवार को पलट गई। हादसा झालावाड़ के अकलेरा थाना क्षेत्र के कलमोदिया मोड़ पर हुआ जिसमें करीब दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। इनमें महिलाएं, पुरुष और छोटे बच्चे शामिल हैं।
दर्शन के बाद सभी लोग सुबह करीब 10:30 बजे गांव लौट रहे थे। रास्ते में अकलेरा इलाके के कलमोदिया मोड़ पर ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई।

No comments