Breaking News

रोडवेज बंद किए गए रूट्स पर वापस शुरू करेगा बसें

राजस्थान रोडवेज प्रशासन बसों की कमी के चलते बंद किए गए रूट्स पर वापस बसों का संचालन करेगा। रोडवेज बेड़े में शामिल 288 नई बसों को डिपो को आवंटित की गई है। अब डिपो स्तर पर बसों का रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है। 
जानकारी के अनुसार रोडवेज के पास करीब 2800 बसें खुद की और करीब 800 अनुबंधित बसें है। इनमें से करीब 400 बसें ऑफ रूट किया गया है। अब बेड़े में शामिल 288 एक्सप्रेस बसों को डिपो को आवंटित किया गया है। जिससे कई रूट्स पर बंद की गई बसें फिर से शुरू की जाएगी। 

No comments