राजस्थान निकाय चुनाव में इस बार 10175 पार्षद चुनेगी जनता
राजस्थान में नवंबर या दिसंबर में शहरी निकायों के चुनाव एक साथ कराने की तैयारी है। प्रदेशवासी इस बार 10175 पार्षदों को चुनेंगे। सबसे कम 25 वार्ड सलूंबर जिले में प्रस्तावित हैं, जबकि सबसे ज्यादा जयपुर जिले में 680 होंगे। परिसीमन और वार्डों के पुनर्गठन प्रस्ताव में जो स्थिति सामने आई है, उसमें ज्यादातर निकायों की सीमा का दायरा भी बढ़ गया है।

No comments