Breaking News

आरयूएचएस की नई व्यवस्था, राजस्थान के निजी चिकित्सा कॉलेजों में फैकल्टी भर्ती व्यवस्था में बड़ा बदलाव


राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय  ने निजी कॉलेजों में चिकित्सा शिक्षा से संबंधित फैकल्टी भर्ती व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए हर कॉलेज में रिक्रूटमेंट कमेटी बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहले चरण में विश्वविद्यालय से संबद्ध राज्य के 610 निजी मेडिकल, डेंटल, नर्सिंग, फार्मेसी और फिजियोथैरेपी कॉलेजों में कार्यरत मौजूदा फैकल्टी की जानकारी 31 अगस्त तक पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य किया गया है।

No comments