भरतपुर में ट्रैफिक तोडऩे वाले ड्राइवरों को दिया फूल
भरतपुर ट्रैफिक पुलिस लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान शुरू किया है। शहर के मुख्य चौराहों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी नियमों का पालन नहीं करने वालों के साथ समझाइश कर रहे हैं। दुपहिया वाहनों के ड्राइवरों को गुलाब के फूल देकर हेलमेट लगाने के लिए समझाया जा रहा है। यह अभियान 10 दिन तक चलेगा।
एसपी दिगंत आनंद ने बताया कि शहर के मुख्य चौराहों पर पुलिसकर्मी यातायात के नियमों की पालना नहीं करने वाले वहां के ड्राइवरों से समझाइश कर रहे हैं। उन्हें गुलाब का फूल देकर समझाया जा रहा है।

No comments