Breaking News

पाली में 300 मीटर लंबा तिरंगा लेकर चले स्टूडेंट्स

पाली में हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार सुबह भाजपा के नेतृत्व में शहर में तिरंगा रैली निकाली गई। यह रैली शहर के बांगड़ स्कूल चौराहे से देश भक्ति गीतों के साथ रवाना हुई, जो शहर के विभिन्न रास्तों से होते हुए शहीद स्मारक पहुंच कर सम्पन्न हुई। 
रैली में विभिन्न स्कूलों के स्टूडेंट्स, भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे। जो पूरे रास्ते भारत माता के जयकारे लगाते हुए माहौल को देशभक्ति करते हुए चलते नजर आए। रैली में स्टूडेंट्स करीब 300 मीटर लम्बा तिरंगा लेकर चलते नजर आए।

No comments