Breaking News

राजस्थान में फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून

राजस्थान में मानसून का दूसरा चरण चल रहा है और तमाम जिलों में काले मेघ झमाझम बरस रहे हैं. हिमाचल के तराई इलाकों की तरफ से होकर वापस आ रहे काले मेघ प्रदेश में मानसून रिटर्न करवा सकते हैं. 10 से ज्यादा शहरों को झमाझम बारिश भिगो सकती है.
मौसम विभाग की तरफ से आज 11 अगस्त सोमवार को राजस्थान के झालावाड़, करौली, झुंझुनू, सवाई माधोपुर, चूरू, अलवर, भरतपुर, दौसा, बारां आदि जिलों में कुछ जगह पर मध्यम तो कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग की तरफ से इन जिलों में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

No comments