Breaking News

विद्युत पोल से टकराया ट्रेक्टर, हादसा टला


श्रीगंगानगर में पदमपुर बाइपास से लगते चक 3 ए छोटी में सद्भावना नगर मार्ग पर भी आज एक हादसा टल गया। इस मार्ग पर पावन धाम मंदिर के सामने सड़क पर गुजर रहे एक ट्रेक्टर ट्राली की टक्कर से विद्युत पोल गिर गया। पास में लगा ट्रांसफार्मर बच गया। 
वार्ड के पूर्व पार्षद सुरेन्द्र स्वामी ने बताया कि यह मार्ग वैसे तो 80 फुट का है लेकिन अतिक्रमण एवं साइड की भूमि सड़क के लिए नहीं छोडी गई है।

No comments