Breaking News

बीकानेर दिल्ली के बीच चलेगी वंदेभारत रेल:बीकानेर से दिल्ली के लिए चूरू के रास्ते एक और रेल सुविधा

बीकानेर से पहली वंदेभारत रेल जल्द ही शुरू हो जाएगी। ये रेल सेवा बीकानेर रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए होगी और चूरू के रास्ते आना-जाना करेगी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बारे में केंद्रीय कानून मंत्री और बीकानेर के सांसद अर्जुनराम मेघवाल को अधिकृत जानकारी दी है।
बीकानेर से दिल्ली के बीच वंदेभारत रेल सेवा शुरू करने के लिए अर्से से मांग की जा रही थी। इस पर पांच अगस्त को ही एक पत्र मेघवाल ने रेल मंत्री को दिया था। जिसके जवाब में रेल मंत्री ने बताया है कि बीकानेर से दिल्ली के बीच वंदेभारत रेल स्वीकृत कर दी गई है।

No comments