सीकर में खाई में कार गिरी, 2 की मौत
सीकर में हर्ष पर्वत पर स्कोडा गाड़ी करीब 250 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में महिला और एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवती घायल है। उसे एसके हॉस्पिटल लाया गया है। हादसा हर्ष पर्वत पर वॉच टावर के नजदीक आंतरी नाला के पास हुआ।
जीणमाता थाना पुलिस, सदर थाना पुलिस और सिविल डिफेंस टीम मौके पर पहुंच गई है। क्रेन की मदद से कार को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। सीकर का हर्ष पर्वत करीब 3100 फीट ऊंचा है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में टूरिस्ट आते हैं।

No comments