Breaking News

30 करोड़ की भूमि के लिए मुर्दा को 'जिंदाÓ कर डाला, जांच में खुल गई पोल

बढ़ती संपत्ति की कीमतों को देख भूमाफिया जमीन कब्जाने के लिए हर हथकंडा आजमा रहे हैं। धन-बल हो या छल, वह हर तरीका आजमा रहे हैं। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला उतरप्रदेश के खोराबार क्षेत्र के ताल कंदला का सामने आया है।
30 करोड़ से अधिक की भूमि को अपना बनाकर बेचने के लिए भूमाफिया ने जालसाजी कर न केवल आधार और पैन कार्ड समेत अन्य अभिलेख फर्जी बना डाले, बल्कि छह साल पहले मर चुकी जमीन की असली मालिक की जगह फर्जी मालिक भी खड़ा कर नया बैंक खाता भी खुलवा डाला।

No comments