Breaking News

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में हादसा, बूंदी के एक प्राइवेट स्कूल में छत गिरी, 5 छात्र घायल

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे देश में जश्न का माहौल था, लेकिन राजस्थान के बूंदी जिले में एक निजी स्कूल में यह खुशी का माहौल मातम में बदल गया. यहां एक प्राइवेट स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के दौरान ऑडिटोरियम की फॉल्स सीलिंग गिर गई, जिससे पांच छात्र घायल हो गए. घायलों में एक छात्र और चार छात्राएं शामिल हैं.
हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम चल रहा था, तभी अचानक छत का बड़ा हिस्सा बच्चों के ऊपर आ गिरा. इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. तुरंत ही घायल बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.

No comments