बाबा रामदेव जी का 641वां भादवा मेला शुरू, दर्शन के लिए लगीं लंबी लाइनें| SBT News | Rajasthan News
About This Video: 🙏 जैसलमेर में बाबा रामदेवरा का 641वां भादवा मेला धूमधाम से शुरू हो गया है। आज सुबह 3 बजे अभिषेक पूजा और मंगला आरती के बाद मेले का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे, एडीएम परसाराम, प्रधान भगवतसिंह तंवर, मेलाधिकारी लाखाराम चौधरी, एएसपी प्रवीण कुमार, पालिकाध्यक्ष मनीष पुरोहित और बीडीओ हनुमानराम सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे। ✨ बाबा रामदेवरा का यह मेला हिंदू और मुस्लिम एकता का प्रतीक है, जो सामाजिक समरसता का संदेश देता है। 📍 मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर आरपी गोदाम तक 5 किलोमीटर से अधिक लंबी कतार लगी रही। 👉 बताया जा रहा है कि ऐसी भीड़ करीब 20 साल बाद देखने को मिली है। 📌 पश्चिमी राजस्थान के महाकुंभ कहे जाने वाले इस मेले की पूरी झलक वीडियो में देखें। 🔔 श्रीगंगानगर और राजस्थान की ताज़ा खबरों के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें। #BabaRamdevraMela #JaisalmerNews #RajasthanNews #BhadhwaMela #RamdevraFair #ReligiousUnity #MahakumbhOfRajasthan
No comments