Breaking News

सोने के भावों में उछाल से सीजन के मुकाबले लगभग आधी हुई बिक्री

सोने की कीमतें बढऩे से शहर के सर्राफा बाजार में ग्राहकों की संख्या काफी घट गई है। ग्राहक अब सोने की खरीदारी करने से कतरा रहे हैं। सोने की महंगाई से कारोबारी  लगभग खाली बैठे हैं और उनकी आमदनी पर गहरा असर पड़ा है। इस स्थिति में कारोबारियों की परेशानी भी बढ़ गई है। यह गिरावट पूरे देश में देखी जा रही है।
इस संबंध में रायसिंहनगर के जोड़ा ज्वैलर्स के कृष्ण कुमार जोड़ा से बात की तो उन्होंने बताया कि इन दिनों बाजार में मंदी चल रही है। सीजन के मुकाबले काम लगभग आधा है।
गणपति ज्वैलर्स के शिव अग्रवाल का कहना है कि भावों में तेजी से रूटीन के छोटे ग्राहक ज्यादा प्रभावित हैं। ऑफ सीजन और भावों में पिछले कुछ समय में एकदम उछाल आने से सर्राफा बाजार प्रभावित हुआ है। 

No comments