Breaking News

डिजिटल इंडिया महज एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, जन आंदोलन बन गया है : निर्मला सीतारमण

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि डिजिटल इंडिया महज एक सरकारी कार्यक्रम नहीं रह गया है, बल्कि यह एक जन आंदोलन बन गया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि 'डिजिटल इंडियाÓ 'आत्मनिर्भर भारतÓ के निर्माण और भारत को दुनिया के लिए एक विश्वसनीय इनोवेशन पार्टनर बनाने से जुड़ा है।
वित्त मंत्री ने 'डिजिटल इंडियाÓ मिशन के 10 सफल वर्ष पूरे होने पर लिखा, देश के दूरदराज के इलाकों में इंटरनेट की पहुंच बनाने से लेकर सरकारी सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराने तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की 'डिजिटल इंडियाÓ पहल ने वास्तव में पूरे देश में डिजिटल डिवाइड को खत्म कर दिया है।

No comments