Breaking News

13 ट्रेनों में कुल 34 कोचों की अस्थायी बढ़ोतरी

जोधपुर रेल मंडल से रेल यात्रा करने वालों को राहत देने वाली खबर है। जुलाई माह में यात्रा करने वाले यात्रियों को अब कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना और बढ़ गई है। रेलवे प्रशासन ने जोधपुर मंडल की 13 जोड़ी ट्रेनों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 34 कोचों की अस्थायी बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। 
जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि जुलाई में यात्रियों की सुविधा और बढ़ते यात्रीभार को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। 

No comments