Breaking News

हनुमानगढ़ के व्यापारी का डुप्लीकेट पासपोर्ट बनाकर दुरुपयोग करने का मामला उजागर

हनुमानगढ़ के व्यापारी इंद्रकुमार हिसारिया का अज्ञात व्यक्तियों द्वारा डुप्लीकेट पासपोर्ट बनाकर दुरुपयोग किए जाने का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस के अनुसार इंद्रकुमार हिसारिया द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसकी जांच सब इंस्पेक्टर गजेंद्र शर्मा द्वारा की जा रही है।
पुलिस को दी गई रिपोर्ट में इंद्रकुमार हिसारिया ने पूर्ण अंदेशा व्यक्त किया है कि कोई व्यक्ति उनके नाम-पते डुप्लीकेट पासपोर्ट बनाकर दुरुपयोग कर रहा है। वह पिछले 15-20 दिनों से हनुमानगढ़ में ही है।

No comments