Breaking News

नगरपालिका ने सरकारी स्कूल में लगवाए 500 पौधे

श्रीकरणपुर कस्बे की नगरपालिका नेराजकीय विद्यालय में  500 पौधे लगाकर पर्यावरण के प्रति जागरुकता का संदेश दिया है।
पालिका के अधिशासी अधिकारी संदीप बिश्नोई ने बताया कि मुख्यमंत्री वृक्षारोपण  महाभियान के तहत पालिका ने इन पौधों को मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गारंटी योजना में कार्य कर रही महिलाओं से लगवाया है। उन्होंने  बताया कि यह पौधारोपण हरियालो राजस्थान महाभियान के तहत किया जा रहा है जिसमें 7500 पौधे लगाने का लक्ष्य है।

No comments