अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में सेवा कार्य 16 सितम्बर से
श्रीगंगानगर में अग्र सेवा समिति, युवा अग्र सेवा समिति तथा महिला अग्र सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन की जयंती के उपलक्ष्य में 7 दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत 16 से 22 सितम्बर तक अनेक सेवा कार्यों का आयोजन किया जाएगा। यह निर्णय उदाराम चौक स्थित सिद्धपीठ श्री झांकी वाले बालाजी मंदिर में हुई अग्र सेवा समिति परिवार की बैठक में लिया गया। अध्यक्ष किशन खारीवाल ने इस प्रोजेक्ट के मुख्य सहयोगी मनीष बाजोरिया व खुशबू बाजोरिया होंगे।

No comments