Breaking News

सांवलिया सेठ को चढ़ाई गई आधा किलो चांदी की बंदूक

भगवान श्री सांवलिया सेठ को एक भक्त ने चांदी की बनी बंदूक और गोली चढ़ाई है। यह भेंट इतनी खास और अलग है कि इसे देखकर सब हैरान हो गए। यह पहली बार है जब किसी भक्त ने बंदूक जैसी चीज भगवान को चढ़ाई है। यही वजह है कि यह भेंट इन दिनों मंदिर परिसर और भक्तों के बीच चर्चा का बड़ा कारण बन गई है।
बंदूक पूरी तरह से चांदी से बनी है और इसका वजन लगभग 500 ग्राम है।  यह बंदूक और गोली किसी अज्ञात भक्त ने चढ़ाई है। उसने अपना नाम नहीं बताया। 

No comments