Breaking News

40 लाख रुपए की हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

हनुमानगढ़ जिले के तलवाड़ा पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को 100 ग्राम से अधिक हेरोइन सहित गिरफ्तार कर लिया। बरामद हेरोइन की कीमत 40 लाख रुपए आंकी गई है। 
पुलिस के अनुसार थाना प्रभारी रजनदीप कौर ने डीएसटी की ममद से गांव सिलवाला कलां निवासी अमरीक सिंह को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से 100.51 ग्राम हेरोइन बरामद की। आरोपी अमरीक सिंह, उसके पिता तारा सिंह, भाई स्वराज सिंह, सतपाल, अंग्रेज सिंह के खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं।

No comments