Breaking News

लुधियाना में नहर में गिरी पिकअप, 4 श्रद्धालुओं की मौत

पंजाब के लुधियाना में देर रात जगेड़ा नहर पुल मलेरकोटला रोड पर महिंद्रा पिकअप गाड़ी नहर में गिर गई। गाड़ी में कुल 24 से 26 लोग सवार थे, जिनमें से 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 3 से 4 लोग नहर में लापता हो गए।
सभी लोग हिमाचल से माता नैना देवी के दर्शन कर अपने गांव मानकवाल लौट रहे थे। गाड़ी में सवार लोगों के अनुसार, पिकअप गाड़ी ओवरलोड थी। एक वाहन को ओवरटेक करते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और यह हादसा हो गया।

No comments