Breaking News

उदयपुर समेत 8 शहरों में दौड़ेंगी ई-बसें

राजस्थान के उदयपुर सहित आठ शहरों में नए साल से इलेक्ट्रिक बसें दौड़ेंगी। इनके लिए सभी शहरों में स्मार्ट डिपो का काम चल रहा है। यह काम दिसंबर 2025 तक पूरा करना है। उदयपुर में यह डिपो अक्टूबर तक तैयार हो जाएगा।
उदयपुर डिपो में कंस्ट्रक्शन का काम 50 प्रतिशत हो चुका और इलेक्ट्रिक का काम चल रहा है। डिपो का काम पूरा होते ही केंद्र की ओर से पूरे राज्य में पहले चरण में 675 और दूसरे चरण में 425 ई-बसें आएंगी। एसी सुविधायुक्त यह बसें 9 मीटर और 12.5 मीटर लंबी होगी।

No comments