Breaking News

लोन राशि चुकता नहीं करने पर बैंक ने बंधक रखे मकान का कब्जा लिया


श्रीगंगानगर में बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने लोन राशि चुकता नहीं करने पर ऋणी द्वारा बंधक रखे गये मकान का कब्जा प्राप्त कर लिया। ऋणी का लोन खाता नवम्बर 2022 में एनपीए हो गया था। बैंक के अधिकारियों ने पुलिस जाब्ता की मौजूदगी में ऋणी सतीश कुमार पुत्र प्रभुदयाल के बंधक रखे मकान नम्बर 200 अशोक नगर बी का कब्जा प्राप्त कर लिया। इस संबंध में जिला मजिस्ट्रेट ने आदेश जारी किये थे। 
जानकारी के अनुसार सतीश कुमार ने 5 अपे्रल 2021 को बैंक से 13 लाख 50 हजार रुपए ऋण प्राप्त किया था और बैंक में अपना मकान बंधक रखा था। नोटिस दिए जाने के बावजूद ऋणी ने बैंक में राशि जमा नहीं करवाई। 

No comments