Breaking News

भीषण गर्मी व उमस से जनजीवन प्रभावित

श्रीगंगानगर इलाके में इन दिनों भीषण गर्मी व उमस से आमजन का जीवन अस्त है। आसमान में बादलवाही रहने से उमस का दौर बना हुआ है। दोपहर के समय सूर्य देवता के तेवर तल्ख होते हैं, जिसके चलते राहगीरों एवं दुपहिया वाहन चालकों को कपड़े से सिर व मुंह को ढांपे वगैर चलना मुश्किल हो जाता है। तापमान बढने से उमस से भी जनजीवन  प्रभावित है। दोपहर के समय मुख्य सड़कें और बाजार में लोगों की कम आवाजाही नजर आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज दोपहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस तथा आर्द्रता 45 दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार शाम को बादलवाही रहेगी तथा बरसात की संभावना है।

No comments