ओएलएक्स पर लग्जरी कारों का विज्ञापन देकर लोगों से करते थे ठगी, पति-पत्नी गिरफ्तार
गुरुग्राम पुलिस ने एक व्यक्ति और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है. दोनों पर ऑनलाइन मार्केटप्लेस पर लग्जरी कारों का विज्ञापन देकर लोगों से लगभग 2 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने मीडिया को दी. अधिकारी के मुताबिक वे ओएलएक्स पर लग्जरी कारों के विक्रेताओं से संपर्क करते थे. इसके बाद मूल विज्ञापन हटाने के लिए एक छोटी सी रकम देते थे और फिर खरीदारों को ठगने के लिए गाडिय़ों को फिर से मालिक के रूप में सूचीबद्ध करते थे.

No comments