बुजुर्ग की जेब से 30 हजार रुपए पार
हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा कस्बे में स्थित एसबीआई शाखा में ब्याज जमा करवाने आये एक बुजुर्ग की जेब से दो अज्ञात महिलाओं ने 30 हजार रुपए की नगदी पार कर ली।
पुलिस के अनुसार चक 9 एलकेएस लखासर निवासी 70 वर्षीय मनोहर लाल बिश्रोई ने रिपोर्ट दी कि मैं बैंक में ब्याज जमा करवाने गया था। वहां दो अज्ञात महिलाओं ने मेरी जेब से 30 हजार की नगदी चोरी कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

No comments