वन विभाग की बेशकीमती जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार करके बेच डाला
श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ पुलिस सिटी पुलिस थाना क्षेत्र में अनूपगढ़ मार्ग पर स्थित वन विभाग की बेशकीमती भूमि के फर्जी दस्तावेज तैयार करके बेचने का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत माणकसर की महिला सरपंच पुष्पा देवी ने जरिए इस्तगासा कई जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। वन विभाग व राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों पर भी गंभीर आरोप लगाये गये हैं।
पुलिस के अनुसार सरपंच पुष्पा देवी नायक ने सुखदेव बिश्रोई निवासी माणकसर, कालूराम बिश्रोई, सुखदेव कुम्हार निवासी सूरतगढ़, बंता सिंह निवासी सूरतगढ़, बलदेव बिश्रोई माणकसर, वन विभाग व राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी जो दोषी पाये जायें, पर वन विभाग की करोड़ों रुपए की भूमि फर्जी दस्तावेज से हड़पने का आरोप लगाया है।

No comments