Breaking News

वर्मा की अंत्येष्टि में भाजपा-कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पहुंचे

अबोहर में न्यू वियरवेल शोरूम के संचालक संजय वर्मा की सोमवार को गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार अबोहर के को इंदिरा नगरी शिवपुरी में हुआ। 
इस दौरान आप, भाजपा, कांग्रेस समेत सभी राजनीति दलों के नेता यहां पहुंचे। सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने गैंगस्टर राज पर एक-दूसरे को घेरा। अंतिम संस्कार में पंजाब भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग, अबोहर विधायक संदीप जाखड़, पूर्व विधायक देवेंदर सिंह घुबाया, प्रकाश सिंह भट्टी व महेंदर रिणवां, आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज अरूण नारंग, अकाली नेता वरदेव सिंह नोनी मान, सुरेश सतीजा व हरविंदर सिंह हैरी शामिल हुए। 

No comments