Breaking News

मेवाड़ के कुंभलगढ़ के बाद अब भीलवाड़ा में भारी बवाल, पहुंच गई 10 थानों की फोर्स

राजस्थान का मेवाड़ इलाका एक बार फिर से उबलने लग गया है. राजसमंद के कुंभलगढ़ में ताजिया विवाद के बाद अब इसी अंचल के भीलवाड़ा जिले की जहाजपुर में एक युवक की हत्या कर दी गई. इससे वहां भीड़ भड़की उठी. कथित मॉब लिंचिंग के इस केस के बाद वहां तनाव के हालात को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है. खुद पुलिस अधीक्षक वहां पहुंच गए. वहां 10 थानों की फोर्स बुला ली गई है. चप्पे-चप्पे पर पुलिस फैली हुई है. आलाधिकारी हालात पर नजर रखे हुए हैं.

No comments