Breaking News

जलभराव एवं दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर निगम ग्रेटर ने लगाए चेतावनी बोर्ड

जयपुर में मानसून के दौरान बारिश के चलते होने वाले जलभराव वाले स्थानों के साथ ही दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में नगर निगम जयपुर ग्रेटर ने चेतावनी बोर्ड लगाने शुरू कर दिए हैं। इसके साथ ही निगम ने आमजन से भी अपील की है कि सड़क पर कचरा नहीं फेंके जिससे पानी के बहाव क्षेत्र अवरूद्ध न हो। निगम ग्रेटर आयुक्त डॉ. गौरव सैनी के निर्देशों के बाद निगम ग्रेटर की टीम आपदा प्रबंधन की तैयारियों में जुटी है। उपायुक्त बाढ़ नियत्रंण केन्द्रों का नियमित रूप से निरीक्षण कर रहे हैं। 
इसके तहत मुरलीपुरा जोन में 11, झोटवाड़ा जोन में 2 स्थानों, मालवीय नगर जोन में 10 स्थानों, सांगानेर जोन में 10 स्थानों एवं जगतपुरा जोन में 5 स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए। 

No comments