Breaking News

देश में अब तक 254 एमएम बारिश, 15 प्रतिशत ज्यादा

देशभर में दक्षिण-पश्चिम मानसून जमकर बरस रहा है। मानसून सीजन में अब तक सामान्य से 15 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। इस समय तक 221.6 एमएम बारिश होनी थी, लेकिन 254 एमए हो चुकी है।
मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से बालाघाट, मंडला, सिवनी, इटारसी और कटनी समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। 
हिमाचल प्रदेश में बीते 6 दिन में तेज बारिश के चलते 14 लोगों की मौत हुई है, जबकि 28 लापता हैं। वहीं, उत्तराखंड के पीपलकोटी में बद्रीनाथ हाईवे पर लैंडस्लाइड से रास्ता बंद हो गया है। देहरादून में घरों में पानी घुस गया है।

No comments