यमुनोत्री हाईवे पर पुल बहा, बद्रीनाथ मार्ग लैंडस्लाइड से बंद
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में भारी बारिश के चलते यमुनोत्री हाईवे पर ओजरी इलाके में एक पुल बह गया। उत्तरकाशी पुलिस ने बताया कि सड़क संपर्क टूट गया है, लेकिन मरम्मत और पुल बनाने का काम तेजी से चल रहा है।
श्रीनगर में तेज बारिश के चलते लैंडस्लाइड हुई है। इसके चलते बद्रीनाथ हाईवे बंद हो गया है। वाहनों को सुरक्षा के लिए रोक दिया गया है। मलबा हटाने का काम चल रहा है, लेकिन बरसात की वजह से दिक्कतें आ रही हैं।

No comments