Breaking News

पंजाब विधानसभा सेशन हंगामे के साथ शुरू: 15 जुलाई तक चलेगा सत्र

पंजाब विधानसभा के स्पेशल सेशन का आज 11 जुलाई को दूसरा दिन है। आज धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी को लेकर महत्वपूर्ण बिल कर ड्रॉफ्ट सरकार द्वारा पेश किया जाएगा। इसके अलावा, डैमों की सुरक्षा से सीआईएसएफ को हटाने संबंधी 5 बिल पेश किए जाएंगे। सेशन की शुरुआत हंगामे के साथ हुई है। विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह सिंधवां ने जानकारी दी कि सत्र का समय बढ़ा कर 15 जुलाई कर दिया गया है।
विपक्षी दल कानून व्यवस्था, लैंड पूलिंग और नशे के मुद्दे पर ही सरकार को घेरने की तैयारी में हैं। जबकि सीएम भगवंत मान भी साफ कर चुके हैं कि सेशन में विपक्ष वालों को सारा जवाब तारीख वाइस दिया जाएगा। बेअदबी पर कानून सभी पक्षों की सलाह के बाद ही बनाया जाएगा। कानून पास कर कंसल्टेंट कमेटी के पास भेजा जाएगा।

No comments