Breaking News

हनुमानगढ़ में दो बुजुर्गों को लूटा

हनुमानगढ़ टाउन पुलिस थाना क्षेत्र के वार्ड नम्बर 34 में वेयर हाउस के निकट आधा दर्जन युवकों ने दो बुजुर्गो पर हमला करके लूट लिया। एक बुजुर्ग के कानों में पहने सोने के गुरदों व नगदी लूट ली। पुलिस के अनुसार 70 वर्षीय भागीराम भाअ निवासी गांव धोलाखेड़ा मालपुरा टोंक ने रिपोर्ट दी कि मैं व मेरा शंकरलाल मेरे साडू नारायण भाट के घर इंदिरा कॉलोनी टाउन जा रहे थे। रेलवे स्टेशन की चारदीवारी से निकल कर वेयर हाउस की तरफ पैदल ही जा रहे थे। इसी दौरान चार-पांच जने आये और हमें पकड़ लिया। मेरे दोनों कानों में पहने सोने के जेवर तोड़ लिये। मेरे कानों में खून आने लगा। 

No comments