Breaking News

सीकर में महारष्ट्र के युवक से कैश-सोना बरामद:16.57 लाख कैश और 47 ग्राम सोना लेकर जा रहा था

सीकर जिले की लोसल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी के दौरान लाखों रुपए कैश और सोने के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 16 लाख 57 हजार 600 रुपए की नकदी और 47 ग्राम 100 मिलीग्राम सोना जब्त किया गया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान जयदीप मराठा के रूप में हुई है। सोने की कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई गई है।

No comments