हरियाणा पहुंचा दुनिया का सबसे महंगा आम
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में शुरू हुए फ्रूट फेस्टिवल में इस बार जापान का मियाजाकी आम सबसे ज्यादा चर्चा में है। इसे दुनिया का सबसे महंगा आम माना जाता है। भारत में इसकी कीमत 50 से 70 हजार प्रति किलो है, जबकि जापान और दुबई जैसे देशों में यही आम 2.50 लाख से 3 लाख किलो तक बिकता है।
लाडवा के इंडो इजराइल सब ट्रॉपिकल सेंटर में चल रहे फ्रूट फेस्टीवल में मुजफ्फरनगर के किसान मोहम्मद साजिद इस आम को लेकर पहुंचे हैं। साजिद के मुताबिक, ये आम जापान के मियाजाकी प्रांत का फ्रूट है।
लाडवा के इंडो इजराइल सब ट्रॉपिकल सेंटर में चल रहे फ्रूट फेस्टीवल में मुजफ्फरनगर के किसान मोहम्मद साजिद इस आम को लेकर पहुंचे हैं। साजिद के मुताबिक, ये आम जापान के मियाजाकी प्रांत का फ्रूट है।

No comments