Breaking News

केंद्रीय मंत्री शेखावत का मानहानि केस वापस लेने से इनकार

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मानहानि से जुड़े केस लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा। जोधपुर में मीडिया से बात करते हुए शेखावत ने कहा - केस वापस क्यों लेना चाहिए। शायद गहलोत अपनी राजनीतिक सहजता के साथ में अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति करना चाहते थे और जिसमें वह पूरी तरह से विफल रहे। वे उसको बहुत आसानी से एक राजनीतिक स्टेटमेंट सोचकर करके बुला सकते हैं । मेरे लिए पेनफुल वह स्टेटमेंट इसलिए था इसी सर्किट हाउस के बाहर खड़े होकर के उन्होंने मेरी दिवंगत मां के लिए टिप्पणी की थी। जो कभी इस दुनिया में आकर के वापस अपने आप को स्पष्टीकरण नहीं दे पाएगी ।

No comments