हल्देश्वर महादेव मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटी, दस घायल
जैसलमेर में सावन माह के पावन अवसर पर हल्देश्वर महादेव मंदिर के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन हादसे का शिकार हो गया। छप्पन की पहाडिय़ों के पास एक बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर अचानक पलट गई, जिससे उसमें सवार दस श्रद्धालु घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनकर अन्य श्रद्धालु सहायता के लिए दौड़े। यह बोलेरो कैंपर पीपलून की पहाडिय़ों से ढलान उतर रही थी। तभी अचानक संतुलन बिगडऩे से गाड़ी पलट गई। वाहन पलटते ही उसमें बैठे श्रद्धालु इधर-उधर गिर पड़े।

No comments