कल से डाकघर में मिलेंगी स्मार्ट और सुपरफास्ट सेवाएं
श्रीगंगानगर जिले की डाक सेवाओं में कल से डिजीटल युग की शुरुआत हो जाएगी। बीकानेर मंडल के अंतर्गत आने वाले श्रीगंगानगर जिले के सभी डाकघरों में 22 जुलाई से एपीटी यानी एडवांस पोस्टल टेक्नोलॉजी एप्लिकेशन को लागू किया जाएगा। इसको लागू करने को लेेकर आज डाक सेवाएं बंद रहीं।
श्रीगंगानगर के मुख्य डाकघर के अधीक्षक सीताराम खत्री ने बताया कि प्रदेश के डाकघरों को डिजिटल क्रांति से जोडऩे के लिए ऐसा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 21 जुलाई का ब्रेक बेहद जरूरी है ताकि नया सॉफ्टवेयर सुचारू रूप से शुरू किया जा सके।

No comments