क्षतिग्रस्त रोड की मरम्मत के लिए कलक्टर व एसई को लिखा पत्र
श्रीगंगानगर में मामूली वर्षा के बाद ही हनुमानगढ़ रोड की हालत खराब हो गई है। पंचायत समिति के उप प्रधान बृजमोहन यादव ने जिला कलक्टर एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता को पत्र लिखकर इस रोड की सुध लेने की फिर से मांग की है।
पत्र में बताया गया है कि रीको क्षेत्र में केनरा बैंक के सामने, टांटिया यूनिवर्सिटी डिवाइडर के पास बैंक के सामने तथा इस्कॉन मंदिर के सामने अत्यधिक पानी जमा होने से गड्ढे हो गए हैं। इस वजह से हर समय दुर्घटना की आशंका रहती है।

No comments