जिले की अनाज मण्डियां बन्द रही
राजस्थान सरकार द्वारा व्यापारियों की मांगे नहीं माने जाने पर श्रीगंगानगर की मण्डियां बन्द रही। राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ के आह्वान पर आज धानमण्डी में कृषि जिन्सों की बोली नहीं हुई।
राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ संभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमान गोयल ने बताया कि आज से कृषक कल्याण शुल्क एक प्रतिशत लागू करने के विरोध में व्यापारियों ने राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ के प्रदेशाध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता के आह्वान पर मण्डी बन्द रही। आटा, दाल, तेल, मसाले और अन्य खाद्य वस्तुओं का थोक व्यापार आज से 5 जुलाई तक बंद रहेगा।
राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ जिला श्रीगंगानगर के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने बताया कि संगठन के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आज से मण्डियां बन्द रखने का निर्णय लिया गया है। 5 जुलाई तक जिले की मण्डियोंं में व्यापार बंद रखा जाएगा।

No comments