Breaking News

श्री दुर्गा मंदिर में किया जय अम्बे जय जगदम्बे का जाप

श्रीगंगानगर के श्री दुर्गा मंदिर संकीर्तन सभा प्रबंधक समिति की ओर से संचालित श्री दुर्गा मंदिर के 67वें वार्षिकोत्सव के दौरान कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 
आज सुबह मंदिर प्रांगण में जय अम्बे जय जगदम्बे जाप किया गया। कल शनिवार रात्रि 9.15 बजे मां भगवती का जागरण होगा। मंदिर के सेवादारों द्वारा जागरण की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है। मंदिर को रंग-बिरंगी विद्युत लाइटों एवं लडिय़ों से सजाया गया है।

No comments