Breaking News

अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ, एलजी मनोज सिन्हा ने भक्तों के पहले जत्थे को दिखाई हरी झंडी

आज अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था जम्मू से रवाना हो गया है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कैंप से यात्रा को हरी झंडी दिखाई। यह यात्रा पहलगाम और बालटाल दोनों रूटों से होकर गुजरेगी।
अधिकारियों ने बताया कि 1,115 महिलाओं, 31 बच्चों और 16 ट्रांसजेंडर सहित 5,892 तीर्थयात्रियों का जत्था वार्षिक अमरनाथ तीर्थयात्रा में शामिल होने के लिए तड़के साढ़े चार बजे आधार शिविर से रवाना हुआ।
अधिकारियों के अनुसार, इस साल की यात्रा के लिए अब तक 3,31,000 से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। 

No comments