शादी के दो हफ्ते बाद युवती के अपहरण का प्रयास
श्रीगंगानगर में केंद्रीय बस अड्डा के समीप एक कार में आए कुछ युवकों द्वारा सरेआम एक नवविवाहित युवती का अपहरण करने का प्रयास किया गया। युवती और उसके पति द्वारा शोर मचाने पर अपहरण का प्रयास करने वाले युवक फरार हो गए।
युवती द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अबोहर के एक गांव की निवासी युवती ने रिपोर्ट दी है कि उसकी शादी 13 जून को श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर तहसील क्षेत्र के एक गांव के युवक से हुई है।
आरोपी नवीन डेलू बिश्नोई उसके पीहर गांव का ही निवासी है। शादी होने के बाद से नवीन फोन कर उसे तंग परेशान कर रहा है। शादी के बाद पति उसे लेने के लिए 27 जून को पीहर गांव आया। जब वह श्रीगंगानगर अड्डे पर आकर रायसिंहनगर जाने वाली बस का इंतजार कर रहे थे, तभी नवीन और उसके चार-पांच साथियों ने उसके अपहरण का प्रयास किया।

No comments