वंदे भारत जल संरक्षण अभियान सुन्देलाव से श्रमदान के साथ
वंदे भारत जल संरक्षण जन अभियान के तहत गुरुवार को जालोर जिला मुख्यालय पर 7 से 8 बजे तक श्रमदान किया गया। जिसमें जिला कलक्टर डॉ प्रदीप के गंवाडे ने 10 सैकण्ड तक झाडू से सफाई कर श्रमदान किया जल सरक्षण का संदेश दिया। आगामी मानसून में वर्षा जल के अधिक से अधिक संग्रहण तथा विद्यमान जल स्त्रोतों के रख-रखाव एवं स्वच्छता के लिए 5 से 20 जून तक जिले में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान चलाया जा रहा है जिसका शुभारंभ गुरुवार प्रात: 6 बजे प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान एडीएम राजेश मेवाड़ा, सीओ नंद किशोर राजोरा मौजूद थे।

No comments