एन ब्लॉक में चोरी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार
श्रीगंगानगर गौशाला रोड पर एन ब्लॉक में 1 महीने से बंद पड़े मकान में विगत 12- 13 जून की रात और फिर 13 जून को दिन में चोरी होने की घटना में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया है।
जवाहरनगर थाना में इस मामले की जांच कर रहे एएसआई सूरजभान ने बताया कि रोहित दास, सूरज और राजा बाबू को गिरफ्तार किया गया है,जबकि एक बाल अपचारी भी वारदात में शामिल था उसे निरूद्ध किया गया है। इन आरोपियों की निशानदेही पर उक्त मकान से चोरी किया गया कंप्रेसर सहित एसी, दो एलईडी, गीजर, माइक्रोवेव ओवन तथा एक लैपटॉप आदि सामान बरामद कर दिया गया है।

No comments