Breaking News

टीम इंडिया इंग्लैंड के लिए रवाना: दोनों टीमें खेलेंगी 5 मैचों की टेस्ट सीरीज

भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के लिए रवाना हो चुकी है। टीम इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इस सीरीज से दोनों टीमों के आईसीसी वल्र्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 साइकिल की शुरुआत होगी। इस दौरे के लिए 25 साल के शुभमन गिल को भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को उप-कप्तान बनाया गया है। रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद टीम का यह पहला दौरा होगा।

No comments